Search

जिंदगी को बदलना है तो शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा : कोडरमा DC

Koderma: डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता किया. डीसी ने वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में विज्ञान में पूरे राज्य में कोडरमा जिले के प्रथम स्थान आने पर खुशी जाहिर की. डीसी ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का परीक्षाफल 98.126 प्रतिशत और वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा (संकाय-विज्ञान) का परीक्षाफल 97.64 प्रतिशत रहा. पूरे राज्य में कोडरमा जिला का बेहतर प्रदर्शन रहा है. इसमें सीएम स्कूल डोमचांच से प्रतिभा वर्मा 485 अंक प्राप्त कर 6ठा रैंक पायी है. हाईस्कूल कोडरमा के अनीश कुमार 483 अंक प्राप्त कर 8वें रैंक पर हैं. इसके अलावा कतरुन नंदा ने 482 अंक के साथ 9वां रैंक, लक्ष्मी पंडित ने 481 अंक के साथ 10वां रैंक और गोविंद कुमार ने 481 अंक लेकर 10वां रैंक हासिल किया है. डीसी ने कहा कि जिंदगी को बदलना है तो शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. प्रोजेक्ट रेल जैसे कार्यक्रम के माध्यम से हमने बच्चों को बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रयास किया है. जिसका फल आज हम सभी को मिला है. उन्होंने कहा कि 2016 में कोडरमा 12वें स्थान पर था.  2017 में कोडरमा छठे स्थान पर था. 2018 में 12वें स्थान पर था और 2019 में 7वें स्थान पर था. इस प्रकार 2022 में कोडरमा जिला प्रथम स्थान पर आया है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-khadi-board-celebrated-yoga-day-officials-said-yoga-is-the-basis-of-healthy-life/">झारखंड

खादी बोर्ड ने मनाया योग दिवस, अधिकारियों ने कहा- योग स्वस्थ जीवन का आधार
DC ने कहा कि कोडरमा जिला का प्रथम स्थान आना अपने आप में गर्व की बात है. शिक्षा की गुणवत्ता में जो सुधार हुआ है, उसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं. डीसी ने कहा कि कोडरमा जिले में आने वाले समय में कक्षा 6 से ऊपर तक के बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा. उन्हें एक प्लेटफार्म दिया जाएगा ताकि शुरुआत से ही बेहतर करने की कोशिश करता रहे. बता दें कि कोडरमा डीसी की पहल से कोडरमा जिला में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो, इसके लिए प्रोजेक्ट रेल की शुरुआत की गयी. जिसमें विद्यार्थियों का हर विषय का टेस्ट लिया जाता है. इससे उनकी विषयवार तैयारी करायी जाती है. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/decision-in-cabinet-meeting-no-election-of-mayor-on-party-basis-councilors-will-choose-deputy-mayor/">BREAKING

: कैबिनेट की बैठक में निर्णय, दलगत आधार पर मेयर का चुनाव नहीं, पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//