सरना झंडा जलाने के विरोध में 7 और 8 को विरोध-प्रदर्शन
सरहुल के मौके पर लगे सरना झंडा को जलाने के विरोध में शुक्रवार (7 अप्रैल) शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा. मशाल जुलूस शाम 5 बजे कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा. इसे लेकर पाहन महासभा ने पूरी तैयारी कर ली है. इससे यह मार्ग प्रभावित हो सकता है. वहीं, 8 अप्रैल को प्रमुख पाहन और पुरोहितों ने इसके लिए रांची बंद बुलाया है. इस दौरान रांची के प्रमुख चौक-चौराहों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. विशेषकर कांटा टोली, सिरम टोली, हरमू, अरगोड़ा, चडरी, हातमा, डिबडीह, चुटिया, पुरूलिया रोड, करम टोली चौक, मोरहाबादी में आदिवासी समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन होगा.60-40 के विरोध में 8 और 10 को प्रभावित रहेगी राजधानी कि सड़कें
जेएसएससी की नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर 60-40 (60 प्रतिशत सीट आरक्षित और 40 प्रतिशत ओपेन टू ऑल) किए जाने के विरोध में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा पूर्व निर्धारित है. सरकार की नीति के विरोध में सभी छात्र 8 अप्रैल को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे. यहां से वे मुख्यमंत्री आवास तक अधिकार यात्रा निकालेंगे. हालांकि पुलिस किसी भी हाल में छात्रों को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोकेगी. लेकिन इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो सकता है. वहीं 10 अप्रैल को यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आह्रान किया गया है. इस दौरान भी रांची समेत कई शहरों में यातायात प्रभावित रह सकता है.11 अप्रैल को सचिवालय भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन, कई मार्ग होंगे प्रभावित
11 अप्रैल को प्रदेश भाजपा द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (सचिवालय भवन) में किया जाएगा. इसमें 32,000 गांवों से भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है. कार्यकर्ता पहले मोरहाबादी में जुटेंगे. ऐसे में हरमू रोड से बाईपास होते हुए धुर्वा और पुलिस मुख्यालय से तुपुदाना मार्ग प्रभावित हो सकता है. इसे भी पढ़ें – मॉस्को">https://lagatar.in/purnima-linda-of-jharkhand-selected-for-moscow-star-wushu-championship/">मॉस्कोस्टार वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड की पूर्णिमा लिंडा का चयन [wpse_comments_template]

Leave a Comment