Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले में अपनी जमीन पर भी निर्माण कार्य करना है तो देनी होगी रंगदारी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला में जमीन माफिया का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपनी जमीन पर भी निर्माण कार्य कराना हो तो उस इलाके के जमीन माफिया को पैसे और जमीन का कुछ टुकड़ा रंगदारी स्वरूप भेंट करना होगा. शिकायत के बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती. हरिहरपुर थाना क्षेत्र से बुधवार 15 जून को ऐसे ही भू-माफिया की शिकायत लेकर दो पीड़ित लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे. खरियो के सुभाष कुमार और रामजी साव ने गंगा रवानी पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले रंगदारी मांगी है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. दोनों पीड़ित जब थाना में शिकायत लेकर गए तो वहां उनकी बात सुनी भी नही गई.

 दबंग ने दी धमकी- रंगदारी में जमीन दो, वरना भुगतोगे

पहला मामला हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिना खरियो का है ,जहां के सुभाष कुमार ने बताया कि उनकी खरियो में 5.91 एकड़ पुश्तैनी ज़मीन है. ज़मीन को समतल कराने का कार्य करा रहे थे, तभी हरिणा बस्ती के भू माफिया गंगा प्रसाद रवानी तथा 5 अन्य लोग पहुंचे और कर समतलीकरण का काम बंद करा दिया. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इस ज़मीन पर काम करना है तो 32 डिसमिल जमीन मेरे नाम करो, वरना जान से हाथ धो बैठोगे. कहा कि इस मामले को लेकर जब हरिहरपुर थाना पहुंचे तो उल्टे उन्हें ही डांट फटकार भगा दिया गया. अब वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आए हैं.

   एक लाख रुपये दो, तभी शुरू करना काम

दूसरा मामला भी हरिहरपुर थाना क्षेत्र का ही है, जो उसी दबंग भू माफिया की शिकायत लेकर एसएसपी के पंहुचा. मालिक रामजी साव ने बताया कि खरियो मौजा में 14 डिसमिल जमीन उनकी है, जहां वह खुद निर्माण कार्य करा रहे थे. विगत 13 जून को लगभग 10 बजे सुबह ज़मीन पर भू माफिया गंगा रवानी, रामकुम्हार तथा 2 अज्ञात लोग आये और काम बंद करा दिया. उन्होंने 1 लाख रूपये रंगदारी मांगी. धमकी देते हुए कहा कि पैसे दिए बिना काम कराएगा तो चाकू से गला रेत कर मार देंगे.

        थाना प्रभारी ने पीड़ितों को डांट कर भगाया

काम बंद कर दिया और फिर मामले की लिखित शिकायत हरिहरपुर थाना को दी. परंतु थाना प्रभारी ने पीड़ित को ही डांट कर भगा दिया. बुधवार 15 जून को वह वरीय अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उस दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cmpdi-gave-water-cooler-and-sanitizer-machine-to-lalmani-vriddha-seva-ashram/">धनबाद

: CMPDI ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम को दिये वाटर कूलर और सेनिटाइजर मशीन [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही