तरंग ग्रुप ने वर्ष 2020-21 की फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट का किया भव्य स्वागत और दिया सम्मान मिस झारखंड-बिहार रहीं रूपाली ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत Hazaribagh : सपना पूरा करना है तो मेहनत करनी होगी. मंजिल पाने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाने होंगे. फिर आपके ख्वाब को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता. यह अल्फाज है वर्ष 2020-21 की फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रूपाली भूषण के. मौका था वर्ष 2020-21 में ही मिस झारखंड का खिताब पानेवाली हजारीबाग की बेटी रूपाली भूषण के स्वागत सह सम्मान समारोह का. हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया के वैभवी बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को तरंग ग्रुप की ओर से इसका आयोजन किया गया. वर्ष 2017 में मिस बिहार चुनी गईं रूपाली ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है. बेहतर शिक्षा के बगैर किसी भी क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं है. इसे भी पढ़ें : पढ़िए">https://lagatar.in/read-and-get-organized-and-struggle-dr-ranendra-kumar/">पढ़िए
और संगठित होकर संघर्ष कीजिए : डॉ रणेन्द्र कुमार
राष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान को नष्ट कर रही है : सोनिया गांधी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/lll-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
और संगठित होकर संघर्ष कीजिए : डॉ रणेन्द्र कुमार
रूपाली तेलुगु फिल्म में कर रही अभिनय
फिलहाल तेलुगु फिल्म में अभिनय कर रहीं रूपाली ने कहा कि छह साल के बाद अपनी जन्मभूमि हजारीबाग में आकर उन्हें काफी खुशी हो रही है. उन्हें गर्व है कि हजारीबाग जैसी सांस्कृतिक और शिक्षित भूमि ने उनके बचपन को सींचा है. वह भी अन्य बच्चियों की तरह बहुत ही साधारण थीं और विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता निभाती रहीं. फिर उन्होंने मॉडलिंग को करियर के रूप में अपनाया. सपने देखे और सकारात्मक सोच के साथ उस दिशा में पढ़ाई के साथ परिश्रम किया. आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी माता भारती भूषण की अहम भूमिका है, जिन्होंने हर कदम पर उनके सपनों को पंख लगाने में भरपूर सहयोग किया. उन्होंने वहां कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग की ओर से तरंग ग्रुप के तहत शास्त्रीय लोकनृत्य की 10 दिवसीय ट्रेनिंग ले रहे. बच्चों के हौसले को बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :असली">https://lagatar.in/modi-government-destroying-the-constitution-by-misusing-power-sonia-gandhi/">असलीराष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान को नष्ट कर रही है : सोनिया गांधी
alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment