Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य को सुशासन युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो सत्ता परिवर्तन करें : बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement
Himanshu karan Baharagora : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा सह जन सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती की अध्यक्षता किया गया. इसमें हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी. सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बेहतर काम कर रही है. सरकार बनने के साथ ही पीएम मोदी ने मां-बहनों के सम्मान के लिए शौचालय बनाने का काम किया. गरीबों के लिए पीएम आवास, गरीब मां-बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा देने का काम किया. केन्द्र सरकार गरीबों की सरकार है. मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार बनकर रह गई है. जिसमें केवल राज्य में कमीशनखोरी बढ़ी है और अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा है. जिससे गरीब परिवार अपना घर नहीं बना पा रहे हैं, वहीं चंद बालू माफिया अपनी तिजोरी भर रहे हैं. केन्द्र सरकार ने सस्ती दर पर औषधी केन्द्र खोलने का काम किया है, परंतु राज्य सरकार की इसकी कोई चिंता नहीं है. राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य व्यवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक माह गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं. वहीं हेमंत सरकार उन अनाजों को बाजार में बेचने का काम कर रही है. ऐसी सरकार को बदलनी है. आज इस सभा से सभी संकल्प लेकर जाएं, तभी राज्य का विकास होगा और लोगों का विकास होगा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम ने देश में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का काम किया है. मां-बहनों को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मान देने का काम किया है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही राज्य और क्षेत्र में विकास हुआ है. राज्य बनने के बाद हर सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियां हुई है, परंतु हेमंत के कार्यकाल में नियुक्तियां ठप है. हेमंत सरकार लोगों के लिए नहीं, बल्कि खुद के विकास की सरकार बनकर रह गई है. इस सरकार के कार्यकाल में जनता अपराधियों के खौफ में जी रही है और प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने की बजाय सड़क पर वसूली करने में व्यस्त है. राज्य को सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो आज इस संकल्प यात्रा में सभी संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में सत्ता में परिवर्तन करेंगे.

हेमंत सरकार के कार्यकाल में मची है लूट : सांसद विद्युत वरण महतो

सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार में राज्य और क्षेत्र का विकास हुआ था. लेकिन हेमंत सरकार बनने के बाद जल, जंगल और जमीन का दोहन हो रहा है. लोगों ने झामुमो को अपना वोट देकर सत्ता में इस उद्देश्य से लाई कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण होगा, परंतु लोगों के सपनों के विरुद्ध सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार में भी किसानों से सरकार धान की खरीद कर 24 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान हो जाता था. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों को अपने धान की रकम लेने के लिए महीनों भर इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसी सरकार के प्रति लोग सजग हों और आगामी चुनाव में राज्य में सत्ता का परिवर्तन करें, तभी राज्य के लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा और राज्य का समुचित विकास होगा. हेमंत सरकार के रवैया के कारण बुढ़ामारा- चाकुलिया रेल मार्ग योजना अधर में लटका हुआ है.

बहरागोड़ा तस्करी का हब बन गया है : डॉ. दिनेश षाडंगी 

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाडंगी ने कहा कि संकल्प यात्रा सह जन सभा का मुख्य उद्देश्य आने वाले चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लेना है. हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य में सभी भाषा को सम्मान नहीं मिला. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में हमने काफी जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया था, जो आज बंद है. जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. पूर्व में बहरागोड़ा विकास के लिए जाना जाता था, जो आज तस्करी का हब बन गया है. जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगा : कुणाल षाडंगी

सभा को संबोधित करते हुए बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि बहरागोड़ा त्रिवेणी संगम पर स्थित है. इस क्षेत्र में बाबूलाल मरांडी का कई बार आना हुआ है. संकल्प यात्रा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं,बल्कि राज्य के जनता का संकल्प यात्रा है. सीएम हेमंत ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि झामुमो की सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी देंगे. मगर युवा आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. आज राज्य में पेंशन भी समय पर नहीं मिल रहा है.

हेमंत सरकार हर मोर्चे विफल है : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार के चार वर्ष के शासन काल में भ्रष्टाचार से त्रस्त है. बाबूलाल मरांडी जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो किसानों को सिंचाई के लिए लिफ्ट एरिगेशन योजना दिया था, जो आज बंद है. बाबूलाला करी सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर कैनाल का निर्माण किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए किया गया था, मगर आज किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है. इस मौके पर सुबोध सिंह, काजल प्रधान, बिनोद सिंह, प्रदीप वर्मा, पद्मश्री जमुना टुडू, चंडी चरण साउ, सरोज महापात्रा, रंजीत बाला, तपन ओझा, बाप्टू साव, भूपति नायक, गौरव पुष्टि, चंदन सीट, श्याम दे, हरी साधन मल्लिक, राजीव महापात्र, श्रीवत्स घोष, बाघराय मांर्डी, सतदल महतो, राजकुमार कर,आशीष महापात्र, यादव पात्र, सुमन मंडल, देबू मंडल, भक्ति श्री पंडा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naxalites-set-on-fire-four-vehicles-engaged-in-railway-line-construction-work/">हजारीबाग

: रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही