Search

 
 
 

धनबाद को बचाना है तो सही प्रत्याशी को जीताकर लोकसभा में भेजें : सरयू राय

 
Maithan : धनबाद को आज बचाने की जरूरत है, साथ ही धनबाद संसदीय क्षेत्र की जनता को सही व स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को जीताकर लोकसभा में भेजने की जरूरत है. उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को तालडंगा में आयोजित एक संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कही. श्री राय ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में ढुल्लू महतो ने पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों का सबसे ज्यादा शोषण किया है और इसका प्रमाण है उनके विरुद्ध अबतक दर्ज 53 मामले. कुछ मामलों में सजा भी हो चुकी है. कहा कि ढुल्लू महतो के शोषण करने का एक लंबा इतिहास है. इसलिए बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि धनबाद को बचाने के लिए वे आगे आएं और जनता को जागरूक करें. संगोष्ठी के बाद सरयू राय ने प्रेस वार्ता भी की. संगोष्ठी की अध्यक्षता आमिर उरवा उर्फ नन्हे भाई व धन्यवाद ज्ञापन कृष्णलाल रुंगटा ने किया. संगोष्ठी को अधिवक्ता विजय झा, उदय सिंह, कृष्णलाल रुंगटा, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मुरली तुरी, आशीष सिंह, सुरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद मो. आरिफ, शांतनु तुरी, कृष्णा सिंह, दिलीप सिंह, सुबोध सिंह, प्रमोद सिंह, कुंदन सिंह, भावेश सिंह, पंकज सिंह, आमिर उर्वा, शेरू खान, तनवीर इलाही खान, रौशन खान, गुड्डू हैदर, हैदर साह, गुडनू हैदर, आसिफ सिद्दीकी, सरबजीत आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही