Search

 
 
 

इफको प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप: दो अधिकारियों की मौत, कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

 
Prayagraj: फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFCO) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ.  कम्पनी के यूरिया उत्पादन यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव हो गया. जिसका चपेट में आने से दो अधिकारियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गयी. इस खबर के फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. तबीयत बिगड़ने वाले सभी कर्मचारियों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. दुर्घटना के वक्त मौजूद लोगों की संख्या का अंदाज नहीं लग सका है. ऐसे में अनुमाल लगाया जा रहा है  कि बीमार कर्मचारियों की संख्याए बढ़ सकती है. इस हादसे में असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गयी है. इसे भी पढ़ें- जानें,">https://lagatar.in/learn-why-mamata-banerjee-sought-dhokla-party-from-amit-shah-amidst-the-heat-of-the-election/11747/">जानें,

चुनावी गहमागहमी के बीच ममता बनर्जी ने अमित शाह से क्यों मांगी ढोकला पार्टी

रोज की ही तरह चल रहा था काम

IFCO के एक कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात भी रोज की तरह ही तरह काम चल रहा था. उन्होंने बताया कि प्लांट में अमोनिया और यूरिया निर्माण की दो-दो यूनिट में काम हो रहा था. रात के 10 बजे से नाइट शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे हुए थे. अचानक करीब  11.30 बजे के करीब यूरिया उत्पादन यूनिट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. इससे अफरातफरी मच गयी. काम कर रहे कर्मचारी बाहर की और भागने लगे. लेकिन करीब 15 लोग अंदर ही फंस गए और बेसुध होकर वहीं गिर गय़े. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-development-will-come-with-new-year-construction-of-park-will-be-done/11748/">गढ़वा

: नया साल लेकर आयेगा विकास, पार्क का होगा निर्माण

गैस रिसाव को रोकने में मिली सफलता

गैस रिसाव की सूचना अफसरों और पुलिस को भी दी गयी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह हताहत लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर अस्पताल तक ले गये. इनमें से असिस्टेंट मैनेजर (यूरिया) वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर (ऑफसाइट) अभयनंदन कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान  मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अमोनिया गैस का रिसाव पाइप में लीकेज की वजह से होता है. फिलहाल रिसाव को रोक दिया गया है और अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे है. इसे भी पढ़ें- दूसरे">https://lagatar.in/australia-got-a-big-shock-before-second-test-match-these-two-players-were-out/11743/">दूसरे

टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये दो खिलाड़ी हुए बाहर

इसे भी देखें ..

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही