Search

 
 
 

IFFI 2024 : मनीषा कोइराला का छलका दर्द, बोलीं- ‘अभिनेत्री रह चुकीं’ शब्द दर्दनाक है

 
LagatarDesk :   हिंदी सिनेमा के सबसे फेमस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ( IFFI) का 55वां संस्करण गोवा में चल रहा है. इस फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड जगत की वर्सेटाइल अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी शिरकत की. हाल ही में `हीरामंडी : द डायमंड बाजार` में शानदार अभिनय कर एक बार फिर से दर्शकों के बीच छाने वाली अभिनेत्री ने अपना दर्द बयान किया. उन्होंने कहा कि `अभिनेत्री रह चुकी हैं` शब्द काफी दर्दनाक और और आहत करने वाला होता है.

ओटीटी ने बहुत कुछ बदल दिया : मनीषा कोइराला

दरअसल मनीषा कोइराला और फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी सिनेमा और ओटीटी के भविष्य और अभिनेताओं खासकर वरिष्ठ अभिनेताओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर दोनों चर्चा कर रहे थे. इस दौरान अभिनेत्री ने विक्रमादित्य से कहा कि अभिनेत्री रह चुकी हैं  शब्द दर्दनाक है. यह अक्सर महिला कलाकारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ओटीटी ने इसे बदल दिया है. आज नीना गुप्ता जैसी अभिनेत्रियां हैं, जो ओटीटी पर बेहतरीन काम कर रही हैं.

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर होगा रिलीज

मनीषा ने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है. अभिनेत्री ने सीरीज में एक वेश्यालय की मालकिन की भूमिका निभाई, जिसका नाम ‘मल्लिकाजान’ रहता है. सीरीज में मनीषा के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत अन्य सितारे अहम रोल में नजर आये. ‘हीरामंडी’ से पहले मनीषा कोइराला, भंसाली के साथ ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में काम कर चुकी हैं. इस बीच मनीषा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के दूसरे सीजन में काम करने के लिए तैयार हैं. सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. इससे पहले मनीषा कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर ‘शहजादा’ में नजर आयी थीं. फिल्म में उन्होंने कार्तिक आर्यन की मां का किरदार निभाया था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही