Search

 
 
 

रांची: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, आईजी अभियान ने जिलों के एसपी के साथ की बैठक

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर मंगलवार को आईजी अभियान एवी होमकर ने जिले के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक के दौरान आईजी अभियान ने विधान सभा चुनाव-2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने सभी जिलों को अपने-अपने जिलों में चुनाव सेल गठित करते हुए चुनाव संबंधी कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उन्होंने गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन करने, हिस्ट्री शीटरों, फिरारियों और अन्य सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध सख्त और निरोधात्मक कार्रवाई करने, अन्तर्राज्जीय और अन्तर जिला चेक पोस्टों का प्रभावशाली क्रियान्वयन, अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार, नकद के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने, नक्सल विरोधी अभियान को और प्रभावशाली करने, बलों की आवश्यकता का आकलन और उनके सुरक्षित आवागमन, बलों के आवासन की योजना बनाने, सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए हेलीड्रॉपिंग प्लान बनाने, शैडो एरिया की पहचान करते हुए चुनाव के दौरान संचार व्यवस्था के लिए योजना बनाने, पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण कराने और सभी जिला में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और वीआईपी मॉनिटरिंग सेल का गठन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - डॉ.">https://lagatar.in/mohammad-yunus-will-be-the-chief-advisor-of-the-interim-government-in-bangladesh/">डॉ.

यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गठन की रूपरेखा होगी तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही