Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईजी व एसपी ने किया मानस स्थल का निरीक्षण समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पलामू के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शहर के अंबाकोठी में मानस स्थल का निरीक्षण किया. बता दें कि लातेहार में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ का 50 वां वर्ष मनाया जा रहा है. समिति के द्वारा इसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समिति के द्वारा आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारियां हासिल की. मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, प्रवक्ता डॉ. विशाल शर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, राजू सिंह, मुकेश पांडेय व कौशल पांडेय आदि मौजूद थे.

राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-132.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद साहु व संचालन धर्मेंद्र प्रसाद साहु ने किया. मौके पर संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया. संगठन का सदस्यता अभियान चलाने पर भी विचार किया गया. अध्यक्ष श्री साहु ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक हमारे समाज का विकास नहीं होगा. उन्होंने कहा कि देश व समाज के विकास में तेली समाज का अहम योगदान है. बावजूद इसके तेली समाज को उनका हक व अधिकार नहीं मिल पाया है. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहु ने कहा कि हमें संगठित होना है. तेली समाज की राजनीति, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए हमें आगे आना होगा. प्रदेश महामंत्री राजू रंजन प्रसाद ने भी समाज की एकता पर बल दिया. मौके पर मुकेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साहु, वृंदा प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, सुधीर प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार, अशोक प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, प्रेम कुमार साव, राजेश प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, राम खेलावन प्रसाद, रिंकू, विजय प्रसाद, उदय प्रसाद, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

पत्रकार ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-69.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
लातेहार : रक्त की कमी से जूझ रही शहर के बानपुर इलाके के निवासी बैद्यनाथ उपाध्याय की पत्नी माया देवी को पत्रकार सुमित कुमार ने रक्तदान कर जीवनदान दिया है. सुमित कुमार चंदवा प्रखंड मुख्यालय के पत्रकार हैं. उन्होंने इसकी सूचना मिलने पर चंदवा से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर लातेहार ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया. बता दें कि माया देवी को दुलर्भ ए नेगेटिव रक्त की जरूरत थी और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. जब इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रांत एसएफएस सह संयोजक कुमार नवनीत को मिली, तो उन्होंने तत्काल पत्रकार सुमित कुमार से संपर्क किया. सुमित कुमार सहर्ष रक्तदान के लिए तैयार हो गये. कुमार नवनीत के साथ लातेहार ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया. सुमित ने कहा कि उन्हें रक्तदान करना अच्छा लगता है. वे नियमित अंतराल के बाद रक्तदान करते हैं.

इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-five-arrested-including-tpc-subzonal-commander-many-weapons-including-ak-56-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही