Search

 
 
 

विस चुनाव को लेकर IG अभियान ने की बैठक, कहा- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी एसओपी का अनुपालन करें सुनिश्चित

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव को लेकर आईजी अभियान एवी होमकर ने जिले के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करें. इसके अलावा उन्होंने जिले के एसपी को निर्देश दिया कि जिलों में एस ड्राईव चलाकर लंबित वारंट, कुर्कियों, लंबित काण्डों का शीघ्र निष्पादन, लाईसेंसी हथियारों के संबंध में, सक्रिय अपराधकर्मियों और अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करते हुये उन पर कार्रवाई की स्थिति के संदर्भ में समीक्षा की. उन्होंने अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों से लगने वाले जिलों के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र से लगने वाले अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट को सक्रिय करने, आवश्यकतानुसार नये पोस्ट का निर्माण और स्वंय एसपी के द्वारा चेक पोस्ट की मॉनिटरिंग और डीआईजी द्वारा चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया जाय.

नक्सल अभियान की वर्तमान स्थिति पर किया विमर्श

आईजी अभियान ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव दौरान प्रतिनियुक्ति किये जाने वाले सीएपीएफ, सैप और अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के आवासन, परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था और क्षेत्र में चुनाव के उपरान्त शीघ्र अगले प्रतिनियुक्त स्थल पर सुरक्षित भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उग्रवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल अभियान की वर्त्तमान स्थिति, आगामी विधानसभा चुनावके मद्देनजर अलग-अलग नक्सल और गैर नक्सल प्रभावी क्षेत्रों के लिए बनायी गई कार्य योजना सहित नक्सल तथा आपराधिक आसूचना के आदान-प्रदान की स्थिति पर विमर्श किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी एसओपी के अनुपालन की स्थिति के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही