Saurav Singh Ranchi : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुए इंस्पेक्टर-दारोगा के तबादले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है. एक आईजी और एक डीआईजी की भूमिका संदेह के घेरे में है. क्योंकि दो अफसरों ने ही तबादले की लिस्ट तैयार की थी. दो अफसरों ने डीजीपी समेत अन्य सीनियर अफसरों को अंधेरे में रखा. चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद पूरे विभाग की फजीहत हो रही है. इसका खामियाजा जिलों के एसपी को भुगतना पड़ रहा है. ताजा सूचना कोडरमा जिले से है. 25 जनवरी को कोडरमा के एसपी ने वहां के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र लिखा है. पत्र की प्रति पुलिस मुख्यालय के अफसरों को भी दी है. पत्र से स्पष्ट होता है कि तबादले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और चुनाव आयोग के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया है.
गड़बड़ी की आईजी-डीआईजी ने, भुगत रहे हैं एसपी
Last Updated: Feb 26, 2024 12:00 AM (IST)