Search

 
 
 

IGNOU : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में इग्नू बीएड प्रोग्राम के छात्रों के लिए 12 दिवसीय कार्यशाला आरंभ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के लर्निंग सपोर्ट सेंटर में गुरुवार को इग्नू बीएड प्रोग्राम (सत्र 2022-2023) के छात्र-छात्राओं के लिए एक कार्यशाला की शुरुआत हुई. यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता एवं इस इग्नू स्टडी सेंटर की को-ऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया. स्वागत भाषण करते हुए डॉ त्रिपुरा झाने विषय प्रवेश कराया. राष्ट्र के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय एवं राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति ने उन्हें 12 दिवसीय कार्यशाला के लिए शुभकामनाएं दी एवं राष्ट्रीय अस्मिता, संस्कृति के संरक्षण में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित करते हुए कर्तव्यनिष्ठतापूर्ण आदर्श नागरिक के निर्माण के लिए उनका मार्गदर्शन किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ignou-2A.jpg"

alt="" width="600" height="365" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-working-professionals-will-also-be-able-to-study-in-rvs-college-of-engineering-permission-received-from-aicte/">जमशेदपुर

: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वर्किंग प्रोफेशनल भी कर सकेंगे पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली अनुमति
डॉ त्रिपुरा झा ने द्वितीय सत्र के क्रियाकलाप, सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों तथा वृत्तिक क्षमता के विकास पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला नवाचारी शिक्षण विधियों के साथ एवं शिक्षण शास्त्रीय कौशलों के विकास में किस प्रकार सहायता करेगी। द्वितीय सत्र में महिला कॉलेज चाईबासा की रिसोर्स पर्सन अर्पित सुमन टोपनो ने पाठ्यचर्या का संदर्भीकरण विषय पर पावर प्वाइंट के माध्यम से व्याख्यान दिया. कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ सुचेता भुइयां, डॉ मोनिका उप्पल, नेहा सुरुचि मिंज, अजीत दुबे, सोनी कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रभाकर राव एवं उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही