Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IGNOU: 20 जुलाई तक बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की तिथि

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2022 के टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क, जर्नल (प्रैक्टिकम), डिसर्टेशन और इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा करने की तिथि 20 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी है. तिथि बढ़ाने से संबंधित नोटिफिकेशन डिप्टी डायरेक्टर एसके मिश्रा ने जारी कर दी है. जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि विद्यार्थी अपने असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क, जर्नल (प्रैक्टिकम), डिसर्टेशन और इंटर्नशिप रिपोर्ट को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से जमा कर सकते हैं. उन्होंने बताया है कि इसके साथ ही जीओएएल (द गुयाना ऑनलाइन एकेडमी ऑफ लर्निंग, गुयाना) और ओडीएल प्रोग्राम की तिथि भी 20 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के इग्नू के कोऑर्डिनेटर सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा ने बताया कि 20 जुलाई से पहले असाइनमेंट जमा करना है. यह भी पढ़ें : 89">https://lagatar.in/honorarium-to-teachers-of-89-model-schools-on-the-lines-of-kendriya-vidyalaya/">89

मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर मानदेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही