Search

इग्नू ने री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ायी, अभ्यर्थी अब 10 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Ranchi : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 10 मार्च तक फिर से नये एडमिशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन करके फिर से एडमिशन के लिए आवेदन दे सकते हैं. उम्मीदवार पहले की तरह 200 रुपये लेट फाइन देकर री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. (पढ़ें, सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dilapidated-vehicles-will-be-auctioned-on-april-5/">सिमडेगा

: 5 अप्रैल को जर्जर वाहनों की नीलामी करेगी पुलिस)

इग्नू 2023 सेशन के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर लॉगिन करे.
  • होम पेज पर इग्नू जनवरी 2023 सत्र का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा.
  • उम्मीदवार ओडीएल, ऑनलाइन, मेरिट आधारित ओडीएल कोर्स के लिंक पा सकते हैं.
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • भरे हुए फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर लें.
इसे भी पढ़ें : 24">https://lagatar.in/case-of-giving-clean-chit-in-24-hours-dsp-pk-mishra-reached-ed-office-inquiry-started/">24

घंटे में क्लीन चिट देने का मामला : ईडी ऑफिस पहुंचे डीएसपी पीके मिश्रा, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp