Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इग्नू ने जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई

Ranchi : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी है. उम्मीदवार 15 जनवरी तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सत्र के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in">http://www.ignou.ac.in">www.ignou.ac.in

पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इग्नू के छात्र जो जनवरी टर्म इंड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा. इग्नू की पुन: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है, जो छात्र पहले से ही किसी भी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एडमिशन ले लिया है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-upper-collector-heard-the-complaint-in-janata-darbar/">लातेहार

: अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी शिकायत)

सभी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इग्नू में नये प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करना होगा. जनवरी 2023 में सभी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गयी है. ओडीएल और ऑनलाइन मोड के लिए जनवरी 2023 सत्र के लिए नये प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है. उम्मीदवार मास्टर्स डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा, बैचलर डिग्री या सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं. साल में दो बार इग्नू में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-1847-government-schools-have-not-uploaded-their-data-on-the-national-portal/">रांची

: 1,847 सरकारी स्कूलों ने राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया डेटा 

टर्म-एंड परीक्षा 5 जनवरी को होगा खत्म

बता दें कि दिसंबर 2022 की टर्म-एंड परीक्षा 2 दिसंबर से चल रही है, जो 5 जनवरी को खत्म होगा. दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराये गये हैं. सत्रांत परीक्षा के दिन इग्नू के छात्रों को परीक्षा हॉल में अपना पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-big-allegation-rahul-gandhi-is-a-victim-of-delusion-he-wants-india-to-surrender-to-china/">भाजपा

का बड़ा आरोप, राहुल गांधी भ्रम के शिकार, वह चाहते हैं भारत चीन के आगे सरेंडर हो जाये…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही