Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जून और दिसंबर में होती है इग्नू की टर्म एंड परीक्षा, स्टूडेंट्स को असाइनमेंट में भी पास करना अनिवार्य

Ranchi : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के टर्म एंड की परीक्षा जून और दिसंबर में होती है. परीक्षा से दो या तीन महीने पहले विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करना होता है. स्टूडेंट जिस स्टडी सेंटर से रजिस्ट्रेशन करते हैं, उसी में उनको असाइनमेंट जमा करना होता है. हर सब्जेक्ट का असाइनमेंट 100 नंबर का होता है. असाइनमेंट में भी पास करने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना होता है. बिना असाइनमेंट जमा किये विद्यार्थी टर्म एंड की परीक्षा पास नहीं कर सकते हैं. खास बात यह है कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र अपने सुविधा अनुसार किसी भी शहर में चुन सकते हैं. (पढ़ें, 23">https://lagatar.in/4401-posts-urdu-teachers-could-not-be-filled-even-in-23-years-resentment-among-people/">23

वर्षों में भी नहीं भरा जा सका 4401 उर्दू शिक्षकों का पद, लोगों में नाराजगी)

रीपिटर अगर असाइनमेंट में हैं पास तो दोबारा नहीं जमा करना होता है असाइनमेंट

हर पेपर के परीक्षा के लिए स्टूडेंट को 200 रुपये फीस देना होता है. जिन विद्यार्थियों का सारा पेपर क्लियर नहीं हुआ है, वो वर्तमान साल के पेपर के साथ फेल हुए पेपर की भी परीक्षा दे सकते हैं. अगर रीपिटर ने पहले असाइनमेंट जमा किया है और उसमें पास हैं, तो उससे संबधित पेपर के एक्सर्नल परीक्षा में फेल होने पर भी असाइनमेंट जमा नहीं करना होता है. जिन पेपर का असाइनमेंट जमा कर लिया गया है, उन पेपर का असाइनमेंट विद्यार्थी को दोबारा जमा नहीं करना है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-tributes-paid-to-those-who-lost-their-lives-in-the-syria-turkey-earthquake-in-guru-singh-sabha/">कोडरमा

: सीरिया-तुर्की भूकंप में जान गंवाने वालों को गुरु सिंह सभा में दी गयी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही