Search

 
 
 

आईएचएम और पलाश आजीविका दीदी कैफे ने लगाई झारखंडी व्यंजनों की प्रदर्शनी

 
Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनजातीय महोत्सव में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के सहयोग से पलाश आजीविका दीदी कैफे ने झारखंडी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई है. स्टॉलों में मौजूद सोनाचूर पुलाव, माड़ झोर पुटकल साग, कुंद्रा ढाका, उड़द दाल की डुबकी, धुस्का, हाकुलाह, पोई साग, देसी मुर्गी झोर, गोड़ा चाउर भात, सिलवारी साग, सूरी भात, सदना बोदी, मडुआ वेज मोमो, मडुआ चिकन मोमो, चावल की चाय, चिकन पीठा, पथ पोडा चिकन जैसे व्यजंनों की खुश्बू लोगों को खींच रही है. आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने बताया कि संस्थान निरंतर झारखंड के व्यंजनों को लोगों तक पहुंचने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, जिससे हमारे व्यंजनों की पहचान मिले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/4566.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> इसे भी पढ़ें - बुधवार">https://lagatar.in/chhattisgarh-cm-baghel-will-participate-as-the-chief-guest-in-the-tribal-festival-on-wednesday/">बुधवार

को जनजातीय महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे छत्तीसढ़ के सीएम बघेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही