Search

 
 
 

आईएचएम ने चलाया पर्यटकों के लिए स्वच्छता जागरुकता अभियान

 
Ranchi : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) की ओर से रांची के सिदो-कान्हू पार्क में पर्यटक स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया. सबसे पहले आईएचएम के छात्रों ने इस मौके पर पार्क में फैली गंदगी को साफ किया. इस अभियान के तहत पत्रकार कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. नाटक के माध्यम से पार्क में आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. जिसमें पार्क में पॉलिथिन, पानी की बोतलें और कूड़ा कचरा नहीं फैलाने और पार्क को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया. साथ ही पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने या उन्हें गंदा नहीं करने की सीख दी. नुक्कड़-नाटक में शहर में नदियों और सड़कों की बदहाली का भी जिक्र किया गया. लोगों से अपील की गयी कि वे अपना कूड़ा डस्टबीन में ही डालें और इसे अपनी आदत में शामिल करें. इस मौके पर वहां आए लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी. आईएचएम के छात्रों ने पार्क में स्वच्छता पर एक सर्वे भी किया. इस मौके पर आईएचएम की सहायक व्याख्याता आरती केवटिया, अदिती बनर्जी और सचिन श्रीवास्तव के अलावा पत्रकार कला मंच के निलय सिंह, अमित दास, संदीप नाग, एएसआरपी मुकेश, संतोष मृदुला और संजय सिंह समेत आईएचएम के छात्र मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जलडेगा">https://lagatar.in/gang-raped-a-girl-for-three-days-in-jaldega-four-accused-arrested/">जलडेगा

में युवती से तीन दिनों तक गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही