Search

 
 
 

दिल्ली में आयोजित लोक उत्सव भारत पर्व में आईएचएम रांची ने झारखंड के विशिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई

 
Ranchi : पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन 23 जनवरी की संध्या से 31 जनवरी तक लाल किला, दिल्ली के सामने लॉन एवं ज्ञान पथ पर किया जा रहा है. जिसके मुख्य अंग  प्रकृति के मनोहारी चित्र, हथकरघा व हस्तशिल्प क्षेत्र, रसोई, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक प्रदर्शन एवं किचन स्टूडियो हैं. बता दें कि झारखंड पर्यटन विभाग के नेतृत्व में इंस्ट्यूिट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची द्वारा झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे कि चावल की चाय, धुसका,आलू-चने की सब्जी, मड़ुआ छिलका रोटी, टमाटर की चटनी, डूम्बु, अरसा पीठा आदि पारंपरिक व्यंजनों की भारत पर्व में प्रदर्शनी लगायी गयी है.

इन व्यंजनों के स्वाद को पर्यटक खूब सराह रहे हैं

इन व्यंजनों के स्वाद को पर्यटक खूब सराह रहे हैं. भारत पर्व मे आईएचएम रांची द्वारा मडुआ से बनाये गये बर्तन एवं कटलरी , जो खायी भी जा सकती है, की प्रदर्शनी लगाई गयी है. लोक उत्सव भारत पर्व में देश के कुछ राज्यों के पारम्परिक व्यंजनों का लाइव शो किया जायेगा. आईएचएम रांची द्वारा 29 एवं 31 जनवरी को अरक रासी तथा झारखंड के मिलेट मडुआ आधारित मडुआ लड्डू भी लाइव कुकिंग शो में प्रदर्शित होगा.

छऊ, पाइका एवं संथाल नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है

भारत पर्व में झारखंड राज्य की ओर से आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार के नेतृत्व में रवि कुमार, वरिष्ठ व्याख्याता रजनीश कुमार सिंह, सहायक व्याख्याता भारत पर्व का संचालन कर रहें हैं. इस क्रम में झारखंड राज्य के कला-संस्कृति विभाग द्वारा राज्य की विभिन्न संस्कृति को दर्शाते हुए छऊ, पाइका एवं संथाल नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है. झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन( जेटीडीसी) द्वारा झारखंड पर्यटन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, विभिन्न पर्यटक स्थल एवं झारखंड की धरोहरों की विवरणी पर्यटकों के बीच वितरित की जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही