Search

 
 
 

ठेका में कार्यरत कर्मियों को आइआइसीएम प्रबंधन नियमित नियुक्ति दे : अजय राय

 
Ranchi : आइआइसीएम श्रमिक संघ की बैठक बुधवार को अजय राय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें काफ़ी सख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याओं से संघ को अवगत कराया. अजय राय ने कहा कि आइआइसीएम के स्थापना काल से लेकर आज तक काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की बजाय उनको मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट के आदेश के तहत उमा देवी बनाम कर्नाटका सरकार के तहत 10 वर्ष तक लगातार काम करने वाले ठेका कर्मियों को नियमित करना है. आइआइसीएम प्रबंधन इस आदेश के तहत कैंपस में काम कर रहे कर्मियों को नियमित नियुक्ति दे. इस मुद्दे को लेकर वो जल्द ही प्रबंधन से मिलकर बात करेंगे और जरुरत पड़ी तो कोल इंडिया के चेयरमैन सहित कोयला मंत्री से मिलकर संघ की ओर से मजदूर कर्मचारियों के हक़ से उन्हें अवगत कराएंगे. बैठक में विजय कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मनोज सिंह, बीर बहादुर, अखाय बेहरा, उत्तम कुमार, रमेश साहू, प्रीत यादव, कर्मा महतो, गोकुल कुमार महतो, सुनील कुमार, आलोक झा सहित काफ़ी सख्या में कर्मी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-sacrificed-5-of-its-leaders-for-imports-now-it-is-the-turn-of-the-sixth/">भाजपा

ने आयातितों के लिए कुर्बान कर दिये अपने 5 नेता, अब छठे की बारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही