Search

IIFA 2023: ऋतिक रौशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो आलिया भट्ट चुनी गई बेस्ट एक्ट्रेस

Lagatar Desk: आईफा अवॉर्ड्स इल साल अबू धाबी के यास आइलैंड पर हुआ. जहां कई सुपरस्टार ने इस फंक्शन में भाग लिया. इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता. शो को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया. वहीं इस साल आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. तो ऋतिक रोशन को फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. वहीं अगर बेस्ट पिक्चर की बात करें तो ‘दृश्यम 2’ को बेस्ट पिक्चर का खिताब मिला है. साथ ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र के गाने ‘केसरिया’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग और इसी गाने के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है. IIFA 2023 में रितेश देशमुख और जेनेलिया का भी जलवा देखने को मिला. इन्हें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए पुरस्कार दिया गया. साथ ही इरफान खान के बेटे बाबिल खान को `काला` और शांतनु माहेश्वरी को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड दिया गया. मनोरंजन">https://lagatar.in/iifa-2023-bollywood-stars-arrive-in-abu-dhabi-abhishek-bachchan-and-vicky-kaushal-will-host/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सलमान खान ने बटोरी सुर्खियां

वहीं इस साल आईफा में दबंग खान का जलवा भी देखने को मिला. सलमान खान ने इस बार आईफा में काफी सुर्खियां बटोरी. सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमे उनके बॉडीगार्ड विक्की कौशल को धक्का मारते नजर आये थे. हालांकि इस वीडियो पर विक्की कौशल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्सर जो दिखता है वो होता नहीं है. इस अवॉर्ड नाइट में दिग्गज कलाकार कमल हासन, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, अनिल कपूर, आर माधवन, सारा अली खान, एआर रहमान, विक्की कौशल, नोरा फतेही, मौनी राॅय, दीया मिर्जा, अभिषेक बच्चन, मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने शिरकत की. इसे भी पढ़ें: दर्दनाक">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-guwahati-seven-engineering-college-students-died/">दर्दनाक

: गुवाहाटी में सड़क हादसा, इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp