Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस साल विश्व स्तर पर होगा आईआईटी-जेईई का आयोजन, 25 देशों में परीक्षाएं होंगी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : इस साल विश्व स्तर पर आईआईटी-जेईई का आयोजन होगा. केंद्र सरकार ने एक साथ 25 देशों में परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है. इससे पहले भारत सरकार के सहयोग से आईआईटी-जेईई परीक्षा 12 देशों में आयोजित की गई थी. पिछले साल कुआलालंपुर और लागोस में भी इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया था.

अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए करीब 3900 सीट

यहां करीब 3900 अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए सीट उपलब्ध होंगी. वहीं 1,300 सीटें पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स, एनआरआई, भारतीयों और विदेशी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी. ये सीटें देश के टॉप इंजीनिरिंग इंस्टीट्यूट्स में रिजर्व रखी जायेंगी. इस एग्जाम के जरिए विदेशी छात्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट और केंद्र सरकार द्वारा द्वारा फंड किए जाने वाले दूसरे तकनीकी संस्थानों में ए़डमिशन प्राप्त करने में सक्षम होंगे.

जानें किन देशों में परीक्षा का आयोजन

जिन देशों में आईआईटी-जेईई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, उनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, चीन, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई अन्य देश शामिल हैं.

जेईई मेंस के पहले फेज की परीक्षा 20 जून से

जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा ली जाती है. जेईई एडवांस के रिजल्ट के आधार पर 23 आईआईटी, 31 एनआइटी, 23 आईआईआईटी सहित जेएफटीआई की 40 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन होते हैं. जेईई जैसी अहम परीक्षाओं के लिए 13 विभिन्न भाषाओं को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. इस साल जून और जुलाई के दौरान दो अलग-अलग चरणों में जेईई मेंस की परीक्षाएं होनी हैं. आपको बता दें कि जेईई मेंस के पहले फेज की परीक्षा 20 जून से शुरू होगी. इसे भी पढ़ें – रघुवर">https://lagatar.in/jharkhand-news-corruption-being-exposed-in-raghuvar-government-guilty-going-to-jail-many-faces-in-pipeline-jmm/">रघुवर

सरकार में हुए भ्रष्टाचार की खुल रही पोल, दोषी जा रहे जेल, कई चेहरे पाइपलाइन में- JMM
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही