Search

 
 
 

आईआईटी छात्रा यौन उत्पीड़न मामला : खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद के निलंबन की फाइल पहुंची सीएम के पास!

 
Ranchi : खूंटी में आईआईटी छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में जेल भेजे गए खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद की सस्पेंशन की फाइल सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंच गई है. मुख्यमंत्री बुधवार को सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर संथाल दौरे पर थे. इस कारण इस फाइल पर अनुमोदन नहीं हो पाया है. कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सीएम गुरुवार को सस्पेंशन की फाइल पर अनुमति दे देंगे. सरकार के एक उच्च अधिकारी ने बताया है कि गिरफ्तार किये गये आईएएस के जेल जाने के 24 घंटे के अंदर ही उसका सस्पेंशन हो जाता है. हालांकि इसके लिए मुख्यमंत्री की अनुमति जरूरी होती है.

आईआईटी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

बता दें कि इंटर्नशिप करने के लिए खूंटी आयी एक छात्रा के साथ आईएएस सैयद रियाज अहमद पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. एसडीएम पर आरोप है कि उसने डिनर पार्टी के दौरान अकेले में पाकर आईआईटी छात्रा से छेड़छाड़ की. गिरफ्तारी के बाद एसडीएम को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-five-years-imprisonment-for-attempt-to-rape-girl-child/">बोकारो:

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को पांच साल की कैद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही