Search

 
 
 

बिना शादी किये मां बनने जा रही इलियाना डिक्रूज ! फैंस दे रहे बधाई

 
Lagatar Desk: लंबे समय से फिल्‍मों से दूर रह रही इलियाना डिक्रूज ने अब अचानक से अपनी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर कुछ ऐसा पोस्‍ट किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर लोग कयास लग रहे हैं कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इनमे से एक में न्यू बॉर्न बेबी का बॉडीसूट नजर आ रहा है, जिस पर लिखा हुआ है, `अब एडवेंचर शुरू हो गया है.` एक्ट्रेस ने पिक्चर्स को साझा करते हुए चौंकाने वाला कैप्शन भी दिया है. इलियाना ने लिखा है, `जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं` https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-326.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं, दूसरी तस्वीर में एक पेंडेंट देखने को मिल रहा है, जिस पर `मामा` लिखा हुआ है. इलियाना के जरिए साझा किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया जगत में सनसनी मचा दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-327.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही लोग इसे देखकर उन्हें बधाइयां देने लगे हैं. रणबीर कपूर संग फिल्म `बर्फी` में नजर आई इलियाना का यह पोस्ट देखकर फैंस काफी खुश हैं. और दिल खोलकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि इलियाना शादीशुदा नहीं हैं, ऐसे में लोग उनसे बच्चे के पापा को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-mixed-effect-jharkhand-bandh-ssp-said-strict-action-will-be-taken-against-those-who-forced-closure/">रांची

: झारखंड बंद का मिलाजुला असर, SSP बोले – जबरन बंद कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही