Search

IL&FS मनी लॉन्ड्रिंग केस : राकांपा विधायक जयंत पाटिल को ईडी का नया समन, 22 मई को पेश होने को कहा

Mumbai : फाइनेंशियल सर्विस कंपनी आईएल एंड एफएस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक जयंत पाटिल को नया समन जारी किया है. सूत्रों नके अनुसार, उन्हें 22 मई को पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले ईडी ने जयंत पाटिल को समन जारी कर 12 मई को पेश होने के लिए कहा था. लेकिन उन्होंने कुछ निजी और आधिकारिक व्यस्तता का हवाला देकर 10 दिन बाद पूछताछ के लिए बुलाने का अनुरोध किया था. ऐसे में ईडी ने राकांपा विधायक जयंत पाटिल को नया समन जारी कर 22 मई को बुलाया है. (पढ़ें,J&K">https://lagatar.in/jk-pakistani-infiltrator-arrested-near-loc-officials-are-inquiring/">J&K

: एलओसी के पास पाकिस्तानी घुसैपैठिया को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी)

कंपनी द्वारा किये गये ‘कमीशन’ भुगतान को लेकर पूछताछ कर सकती है ईडी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह और वित्त मंत्री पाटिल ने पिछले सप्ताह संवाददाताओं से कहा था कि उनका आईएल एंड एफएस के साथ कोई संबंध नहीं रहा, जिसे अब दिवालिया घोषित किया जा चुका है. ईडी पाटिल से जुड़ी कुछ संस्थाओं को आरोपी कंपनी द्वारा कुछ ‘कमीशन’ के कथित भुगतान की जांच कर रही है. समझा जाता है कि राकांपा नेता से इन लेनदेन के बारे में पूछताछ हो सकती है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/increasing-cyber-crime-will-be-curbed-in-jharkhand-training-is-being-given-to-police-officers/">झारखंड

में बढ़ते साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, पुलिस अफसरों को दी जा रही है ट्रेनिंग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp