Latehar: शहर के चटनाही मोड़ में आरइओ कार्यालय के समीप स्थित सौम्या मेडिकल स्टोर में कथित रूप से अवैध प्रसव व गर्भपात कराये जाने की शिकायत मिलने पर पिछले शनिवार को मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें:
सोमवार को उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी नंद कुमार राम के नेतृत्व में जांच टीम ने स्टोर की सील को हटाकर दुकान में प्रवेश किया. जांच टीम के अधिकारियो ने मौके पर दुकान में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इस दौरान ड्रग इंस्पेकटर पूनम तिर्की ने दुकान से दवाइयों के सैंपल भी कलेक्ट किए.

जांच टीम में सदर अस्पताल उपाधीक्षक अमूल्य गुलाब, ड्रग इंस्पेक्टर पूनम तिर्की, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विवेक विद्यार्थी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, एसआई राहुल सिन्हा व संतोष कुमार तथा नगर पंचायत के अन्य कर्मी शामिल थे.
अंचल अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होने बताया कि इस मामले में दुकान संचालक गौतम पांडेय समेंत नागेंद्र यादव, दीपक पासवान, अलका कुमारी और ज्योति कुमारी पर एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment