Search

लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग की जानकारी पर एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी ओड़िसा से हुई है. सैन्य खुफिया एजेंसी ने पहले भी ओड़िसा में रह रहे कई बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ने में सफलता हासिल किया है.
 
Lagatar Desk

जानकारी के मुताबिक सैन्य सूचना पर 10 जुलाई को ओडिशा पुलिस ने पुरी जिले में बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया. महिला का नाम रुखसार बेगम है. वह पुरी जिला के पिप्पिली थाना क्षेत्र के दानोगहिर गांव में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रही थी.

जांच में यह भी पता चला कि वह भुवनेश्वर और ओडिशा के अन्य क्षेत्रों में भारतीय नाम से फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी और पहले भी राज्य में कई अवैध और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही