Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के बड़कागांव-गिद्दी में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार शुरु

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : खबर है कि हजारीबाग के बड़कागांव और गिद्दी में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार शुरु हो गया है. छोटे पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार हजारीबाग के चरही इलाके में भी शुरु होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक अवैध कोयला को झारखंड के बाहर नहीं भेजा जा रहा है. बल्कि गिद्दी की एक फैक्ट्री में ही अवैध कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है. सूत्रों ने दावा किया है कि कोयला की चोरी रोकने के काम में जिन विभागों की भी भूमिका है, वे सभी इस अवैध कारोबार में लाभ उठा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -  112">https://lagatar.in/pm-modi-and-cm-yogi-were-threatened-with-bomb-on-number-112-top-officials-got-sleepless/">112

नंबर पर पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आला अधिकारियों की उड़ी नींद

बड़कागांव से हो रहा अवैध कोयले का उत्खनन

अवैध कोयला कारोबार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अवैध कोयला का उत्खनन बड़कागांव क्षेत्र से किया जा रहा है. बड़कागांव क्षेत्र से कोयले का अवैध उत्खनन करके उसे चरही के रास्ते गिद्दी स्थित एक फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा है. आश्चर्य की बात यह है कि जिन अफसरों पर कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी है. वह खुद को या तो अनभिज्ञ बता रहे हैं या मजबूर. इसे भी पढ़ें - हल्की">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-slight-gains-sensex-up-148-points-indusind-bank-lost-6-point-26/">हल्की

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक मजबूत, इंडसइंड बैंक 6.26 फीसदी टूटा

पिछले माह रामगढ़ में भी हुआ था

इस बीच खबर यह भी है कि अक्टूबर माह में रामगढ़ में भी इसी तरह का अवैध कोयला कारोबार शुरु हुआ था. तब रामगढ़ जिला के पांच फैक्टरियों में चोरी का कोयला पहुंचाया जा रहा था. लेकिन पांच दिन चलने के बाद ही यह अवैध कारोबार बंद हो गया. क्योंकि जिन पर कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी हैं, उनमें से कुछ ने सक्रियता दिखा दी थी. इसे भी पढ़ें - राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-satya-pal-malik-supported-the-farmers-movement-said-if-there-is-a-problem-for-those-who-make-the-governor-i-will-resign/">राज्यपाल

सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा- गवर्नर बनाने वालों को होगी दिक्कत तो दे दूंगा इस्तीफा

किन विभागों पर है कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी

जिन विभागों पर कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी है, उनमें सीसीएल, वन विभाग, पुलिस विभाग (थाना से लेकर डीआईजी तक), खनन विभाग, जिला प्रशासन और डीसी द्वारा गठित टास्क फोर्स शामिल है.  इनमें से कोई भी विभाग अगर इसे रोकना चाहे, तो कोयला का अवैध खनन रूक जाता है. लेकिन जब सारे विभाग चुप्पी साध लेते हैं, तो कोयला की चोरी शुरु हो जाती है. इसे भी पढ़ें - Bigg">https://lagatar.in/bigg-boss-15-double-elimination-shocked-the-family-vip-zone-opened-from-this-week/">Bigg

Boss 15 :  डबल एलिमिनेशन से घरवालों को लगा जोरदार झटका, इस हफ्ते से खुला वीआईपी जोन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही