Search

अवैध कोयला कारोबार का भंडाफोड़, कोयला समेत वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार समेत पलामू की दो खबरें

  • मध्य प्रदेश से कोयला लेकर चांडिल ले जा रहा वाहन नौडीहा बाजार में कोयला अनलोड करते पकड़ाया
  • वाहन चालक,वाहन मालिक एवं इस कार्य में संलिप्त के खिलाफ नौडीहा थाना में डीएमओ ने दर्ज करवायी प्राथमिकी
Medininagar : डीसी शशि रंजन के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला, बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार को डीएमओ ने अवैध कोयला कारोबार का भंडाफोड़ किया. डीएमओ और नौडीहा थाना की पुलिस ने कोयला अनलोड करते एक ट्रक को पकड़ा. जांच के क्रम में पाया कि कोयला मध्य प्रदेश से चला और चांडिल जाना था. मगर चालक ने उसे नौडीहा में ही अनलोड कर दिया. डीएमओ ने कोयला सहित ट्रक को जब्त कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पूछताछ के बाद वाहन मालिक एवं नामजद संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ नौडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. डीएमओ ने अविलंब अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

चांडिल में अनलोड करना था कोयला, नौडीहा बाजार में अनलोड करते पकड़ाया 

अवैध खनन, परिवहन  के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना क्षेत्र के नौडीहा बाजार में निरीक्षण के क्रम में 7ः30 बजे थाना प्रभारी अमन कुमार एवं पुअनि शंकर टोप्पो ने एक वाहन यूपी 60 एटी-1088 को ग्राम धोबनी में कोयला अनलोड करते पाया. जिसके बाद वाहन चालक श्रवण कुमार, पिता मुन्ना कुमार बलिया मध्य प्रदेश से कागजात की मांग की गयी. कागजात की जांच में पाया कि कोयला मध्य प्रदेश से लोड होकर झारखंड के चांडिल में अनलोड करना है. जिसके बाद चालक से पूछताछ की गई. चालक ने बताया कि जयदीप सिंह, पिता रणवीर सिंह (जबलपुर मध्य प्रदेश) ने फोन पर कहा कि कोयला चांडिल नहीं ले जाकर नौडीहा में गिरना है. उसने रोहित नामक व्यक्ति का नंबर दिया. रोहित ने नौडीहा में कोयला अनलोड करने को कहा. जिसके बाद कोयला अनलोड कर रसीद के लिए खड़े थे.

रांची से आयी राज्य स्तरीय टीम ने किया सतबरवा का दौरा

"चलो करें आवास पूरा"अभियान का किया अवलोकन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/22-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पलामू में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अधूरे भवन को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. "चलो करें आवास पूरा" नाम से चलाया जा रहा यह अभियान 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा. इसी के तहत शुक्रवार को ग्रामीण विकास की राज्य स्तरीय टीम सतबरवा के ग्राम घुटुवा व धावाडीह पहुंची. इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर अपूर्ण आवास को पूर्ण करने की अपील की गयी. इस दौरान टीम के सदस्य आवास निर्माण में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत हुए. साथ ही उनका समाधान भी किया गया. भ्रमण के क्रम में पाया गया कि लाभुक आवास दिवस होने के बावजूद धावाडीह पंचायत में किसी तरह का कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. वहीं जिन लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान हो जाना चाहिए था, उनको अभी तक राशि भी निर्गत नहीं की गयी है. मौके पर राज्य समन्वयक पवन कुमार, जिला समन्वयक एवं प्रशिक्षण समन्वयक, बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp