Search

 
 
 

बोकारो-रामगढ़ में संरक्षित तरीके से हो रहा अवैध कोयले का कारोबार, हजारीबाग के टाटीझरिया में किया जा रहा डंप

 
Pravin/Saurav  Ranchi :  बोकारो और रामगढ़ जिले में संरक्षित तरीके से अवैध कोयला का कारोबार हो रहा है. बोकारो के पचमो व हुरदाग और रामगढ़ के बसकपुर से अवैध कोयला को लाकर हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र स्थित बेरेम में डंप किया जाता है. इसके बाद यहां से कोयला डेहरी और बनारस की मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है. दूसरी तरफ बोकारो जिले के महुआटांड़, जागेश्वर बिहार और पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र से अवैध कोयला हजारीबाग के विष्णुगढ़ और रामगढ़ के बॉर्डर में डंप किया जाता है. कोयला साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर के माध्यम से डंप तक लाया जाता है. इसके बाद रात के अंधेरे में इसको ट्रकों पर लोड कर भेज दिया जाता है. यहां से हर दिन करीब बीस ट्रक कोयले का अवैध कारोबार होता है. हालांकि पिछले दो दिनों से यह कारोबार थम सा गया है. लेकिन इसे फिर से शुरू करने को लेकर स्थानीय स्तर पर समीकरण बैठाया जा रहा है.

कुज्जू ओपी स्थित स्पंज फैक्ट्री में गिराया जा रहा है अवैध कोयला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/bf9679ba-12ff-4183-b0ab-8afff42defcd.jpeg"

alt="" width="891" height="650" /> बोकारो के महुआटांड़ थाना क्षेत्र से बड़े ट्रेलर में अवैध कोयला रामगढ़ के कुज्जू ओपी क्षेत्र स्थित स्पंज फैक्ट्री में गिराया जा रहा है. एक ट्रेलर में करीब 50 से 60 टन कोयला लदा होता है. पुलिस-प्रशासन के मूकदर्शक बने होने के कारण कोयले का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. बीते 17 जनवरी को रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला लदे दो 18 चक्का ट्रेलर (एनएल 01K1534 और जेएच 02AL8770) पकड़ा गया था. जिसे जब्त कर कुज्जु ओपी परिसर में रखा गया है.

अवैध कोयला का कारोबार रोकने के जिम्मेदारी इनकी : 

  1. पुलिस :  संबंधित इलाके के थाना प्रभारी, संबंधित जिले के एसपी और संबंधित क्षेत्र के डीएसपी
  2. प्रशासन : संबंधित जिला के उपायुक्त, संबंधित अनुमंडल के एसडीओ, संबंधित जिला के माइनिंग अफसर और संबंधित इलाके के डीएफओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही