Search

अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, ईंट भट्टा को किया ध्वस्त

Latehar : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की रात बरवाडीह व लातेहार थाना एवं रामगढ़ पिकेट की पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई. जिसमें पुलिस ने अवैध कोयला ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस ट्रैक्टर में तकरीबन एक टन कोयला लोड था. डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि रामगढ़ ईंट भट्ठा के समीप उक्त टैक्टर को पकड़ा गया है. ट्रैक्टर चालक, मालिक एवं ईंट भट्टा संचालक पर बरवाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. डीएमओ कुमार ने बताया कि बरवाडीह एवं रामगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयला का परिवहन करने की सूचना मिली थी. इसी सूचना बरवाडीह थाना प्रभारी निवास सिंह एवं रामगढ़ पुलिस पिकेट के सअनि संजय कुमार ने साथ संयुक्त छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को रामगढ़ के हुटार में संचालित चलंत चिमनी ईंट भट्टा के पास देखा गया था. छापेमारी दल को देख कर ट्रैक्टर चालक भाग गया. निरीक्षण में पाया गया कि चलंत चिमनी ईंट भट्टा का संचालक संतोष चंद्रवंशी अवैध तरीके से कोयले का भंडारण करवा रहा था. ईंट भट्टा से दस हजार पक्का एवं तीस हजार कच्चा ईंट पाया गया. कुमार ने बताया कि चलंत ईंट भट्टा को ध्वस्त कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp