Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड में थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने छापेमारी कर विश्रामपुर रोड में अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. इस दौरान चालक ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए चालक को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि अभियुक्त बिनोद कुमार पिता : बालदेव महतो, ग्राम : हरली थाना : बड़कागाव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बता दें कि बड़कागांव प्रखंड में हाल ही में बड़कागांव वन क्षेत्र से वन विभाग ने छापेमारी कर 200 टन से अधिक कोयला बरामद किया था. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-mining-scam-ed-witnesss-father-files-complaint-against-bachchu-yadavs-family/">झारखंड
खनन घोटाला: ईडी गवाह के पिता ने बच्चू यादव के परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत [wpse_comments_template]
बड़कागांव में अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

Leave a Comment