Search

 
 
 

विष्णुगढ़ के नरकी जंगल से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त, एक गिरफ्तार

 
Hazaribagh :  बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला बरामद किया है. इस संबंध में एसपी मनोज रतन चोथे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि रविवार की अहले सुबह 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला तस्कर बोकारो जिले के बेरमो थाना अंतर्गत सुरक्षित वन क्षेत्र से कोयले का अवैध उत्खनन कर उसे प्लास्टिक की बोरी में नरकी जंगल में डंप कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें–राजद">https://lagatar.in/dont-know-whether-the-rjd-leaders-tongue-slipped-or-not-bapu-and-shastri-jayanti-were-called-martyrdom-day-no-one-even-interrupted/">राजद

नेता की जुबान फिसली या नहीं जानते!  बापू और शास्त्री जयंती को शहादत दिवस कहा, किसी ने टोका तक नहीं, देखें वीडि‍यो

एसडीपीओ अनुज उरांव के नेतृत्व में छापेमारी

सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दल बल के साथ नरकी जंगल में छापेमारी की गई. इस दौरान एक सफेद पुराना टाटा 407 वाहन (बीआर 14 जी 8685) में कुल 185 बोरी कच्चा स्टीम कोयला लोड था. इसमें करीब 5,550 किलोग्राम कोयला मिला. इस मामले में बरामद वाहन के चालक पदमा निवासी छोटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-principal-accused-of-molesting-student-absconding/">हजारीबाग:

प्रधानाध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही