Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग के नाम पर खुलेआम ठगी हो रही है. एयरपोर्ट पर पिक एंड ड्राप व्यवस्था भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है. एयरपोर्ट पर प्रबंधन के नाक के नीचे पार्किंग संचालक यात्रियों से निर्धारित शुल्क से दोगुनी राशि वसूल रहे हैं. यहां कार और अन्य चार पहिए वाहनों के पार्किंग शुल्क आधे घंटे के लिए 20 रु निर्धारित है. लेकिन यहां इससे भी कम समय से गुजरने वाले वाहनों से 40 रुपये जबरन लिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-airport-mixed-response-is-getting-after-pick-and-drop-system-is-over/1595/">रांची
एयरपोर्ट: पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था खत्म होने पर मिल रही है मिली जुली प्रतिक्रिया एयरपोर्ट पर वाहनों के प्रवेश करते ही यहां टाइम की पर्ची देने की व्यवस्था है. लेकिन यहां पर इसका पालन भी यदाकदा ही होती है. पार्किंग व्यवस्था खराब और छोटा होने के कारण यहां से वाहनों को गुजरने में अनावश्यक देरी होती है. मौजूदा समय में रांची एयरपोर्ट से दिन के दौरान विमानों की आवाजाही बंद है. इस कारण केवल सुबह और रात को ही विमानों का परिचालन हो रहा है. सुबह छह से दस बजे और रात छह से दस बजे के बीच ही विमानों का परिचालन हो रहा है. इससे सुबह और रात को विमानों की आवाजाही बढ़ जाने के कारण पार्किंग में वाहनों का दबाव बढ़ गया है. छोटा और संकुचित पार्किंग होने के कारण यहां से निकलने के दौरान जाम की स्थिति हो जाती है. इसी स्थिति में हर वाहन से पार्किंग शुल्क की वसूली की जाती है. इससे यात्रियों को यहां से निकलने में देरी भी होती है. अधिक शुल्क वसूलने पर यहां यात्रियों और पार्किंग कर्मियों के बीच चिकचिक होती रहती है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/five-flights-from-ranchi-airport-increased-now-17-planes-will-be-diverted/3589/">रांची
एयरपोर्ट से पांच विमान सेवा बढ़ी, अब 17 विमानों की होगी आवाजाही

Leave a Comment