Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ : बस पड़ाव की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण, डीसी से शिकायत

Balumath : राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे जिला परिषद द्वारा संचालित सरकारी बस पड़ाव की खाली जमीन पर इन दिनों से धड़ल्ले से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य की गति इतनी है कि देखते ही दर्जनों पीलर खड़े हो जा रहे हैं. यही नहीं हाल ही में जिला परिषद द्वारा निर्मित स्लैब से ढकी नाली पर भी दीवार खड़ा कर दिया जा रहा है. बता दें कि जिला परिषद द्वारा बस पड़ाव में बनाये गये दुकानों के लिए स्थानीय नागरिकों के अनुरोध पर नाली व अन्य निर्माण के लिए खाली जगह छोड़ी गई थी. आगे चलकर स्लैब से ढंकी नाली का निर्माण कराया गया. रास्ते के लिए जिला परिषद की जमीन खाली रखा गया था. जानकारी के अनुसार जिला परिषद बस पड़ाव के बगल में भुनु साव की लगभग एक डिसमिल जमीन है. उसी जमीन पर निर्माण की आड़ में जिला परिषद की लगभग पांच डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जब इस अतिक्रमण और अवैध निर्माण का विरोध किया तो अवैध निर्माण करा रहे लोग लड़ने- भीड़ने पर उतारू हो गये. स्थानीय लोगों ने डीसी व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी से मामले पर संज्ञान लेते हुए पहल करने व अवैध रूप से हो रहे निर्माण को तत्काल रूकवाने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ed-got-land-related-documents-from-press-advisors-pps-udayshankars-hideout/">रांची

: प्रेस सलाहकार के PPS उदयशंकर के ठिकाने से ईडी को मिले जमीन संबंधित दस्तावेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही