Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चान्हो में 35 एकड़ जमीन की अवैध बंदोबस्ती, सीओ पर गड़बड़ी करने का आरोप

Ranchi: रांची के चान्हो अंचल के रानी चाचो मौजा में भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज बनाकर 35 एकड़ जमीन की अवैध बंदोबस्ती करवा ली है. चान्हो सीओ प्रदीप कुमार पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने का आरोप लगा है. जिस जमीन की गलत तरीके से बंदोबस्ती हुई है वह हल्का-5 के खाता नंबर 143 के प्लॉट नंबर 1195 में 35 एकड़ जमीन गैरमजरुआ, सखुआ जंगल खतियान में दर्ज है. आरोप है कि इसे भू-माफियाओं ने चान्हो अंचल के सीओ प्रदीप कुमार की मिलीभगत से बेचने की नीयत से दुर्गा देवी (पति-केशव नारायण सिंह) के नाम से बंदोबस्त कर दिया. रजिस्टर 2 में छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस जमीन का लगान रसीद भी काटा जा रहा है. इसे पढ़ें- 172">https://lagatar.in/cm-hemant-will-give-appointment-letter-to-172-mo-and-297-cho-program-in-rims-on-wednesday/">172

एमओ और 297 सीएचओ को सीएम हेमंत देंगे नियुक्ति पत्र, बुधवार को रिम्स में कार्यक्रम

सीओ को बर्खास्त करने की मांग

इसे लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि रानी चाचो मौजा के ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा बताई है. बाबूलाल ने इस जमीन के नक्शे और खतियान की कॉपी भी मुख्य सचिव को भेजी है, और संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. बाबूलाल ने कहा है कि इसके पहले भी भू-माफियाओं ने इस जमीन की घेराबंदी करने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे तोड़ दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि चान्हो सीओ सरकार की करोड़ों की जमीन लुटवाने में सहयोग कर रहे हैं.उन्होंने मुख्य सचिव से मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने और चान्हो सीओ को बर्खास्त करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-बिरहोर">https://lagatar.in/campaign-to-educate-birhor-children-five-children-marked-for-enrollment-in-school/">बिरहोर

बच्चों को शिक्षित करने की मुहिम, स्कूल में नामांकन के लिए पांच बच्चे चिह्नित
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही