Search

 
 
 

रांची: घर में हो रहा था अवैध शराब का कारोबार, एक गिरफ्तार

 
Ranchi: सेवानिवृत अधिकारी के घर को किराए पर लेकर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था. यह मामला जिले के बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है. जहां गुरुवार को पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरिटेज सिटी स्थित एक डुप्लेक्स से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर स्पेशल टीम सदर डीएसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की टीम ने मौके से 500 बोतल विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, 1000 खाली बोतल, झारखंड सरकार का लोगो सहित अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी सरगना को भी गिरफ्तार किया है. शराब माफिया का नाम जितेश उर्फ रितेश है और वह मूल रूप से पटना जिले का रहने वाला है. हालांकि अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-6-cyber-criminals-arrested-in-barharwa-7-mobiles-and-rs-2100-recovered/">साहिबगंज

: बड़हरवा में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 2100 रुपए बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही