Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त, 300 लीटर देसी शराब जब्त

  उत्पाद विभाग की टीम ने तेतुलिया में की कार्रवाई, 3500 किलो महुआ नष्ट

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को सियालजोरी थाना अंतर्गत तेतुलिया के घोषलादंगा में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दी. शराब अड्डे से टीम ने 300 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की. वहीं, 3500 किलो फरमेंटेंड महुआ भी बरामद किया. शराब और महुआ को नष्ट कर दिया गया. उत्पाद विभाग के अधिकारी अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही