Search

 
 
 

जामताड़ा: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

 
Jamtara: उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात बिंदापाथर थाना अंतर्गत धोबना गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. बिंदापाथर पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग ने गांव में संचालित नकली शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री में छापेमारी कर 453 कार्टून नकली विदेशी शराब जब्त किया. वहीं शराब फैक्ट्री से दो पिकअप वैन भी जब्त किये. एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लागुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नारायणपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला दिनू दत्ता फरार है. वह अवैध शराब फैक्ट्री का लोकल हैंडलर माना जा रहा है. जबकि गिरीडीह जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्रन्तर्गत धरियाडीह गांव निवासी आदित्य चंद्रवंशी (उम्र-20 वर्ष) व दीपक शर्मा एवं बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबना गांव निवासी गणेश सोरेन को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी में 14 ड्रम स्प्रीट, हजारों की संख्या में रैपर सहित खाली बोतल और चार सिंटेक्स टंकी बरामद किया गया. छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा सहित अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - चारधाम">https://lagatar.in/chardham-yatra-the-number-of-pilgrims-reaching-gangotri-and-yamunotri-crossed-9-lakhs/">चारधाम

यात्रा :  गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 9 लाख के पार पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही