Search

 
 
 

सिमडेगा में अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिस पर किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल

 
Simdega: अवैध शराब के खिलाफ अभियान पर निकली जिला पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. मिली खबर के मुताबिक, मंगलवार को जिले के जलडेगा पुलिस ने लम्बोई गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में गश्ती पर गई थी. पुलिस को बाजार में कुछ लोग शराब बेचते हुए दिखाई दिये. पुलिस दल ने बाजार में शराब बेचने से इन लोगों को मना किया. इसके बाद शराब विक्रेताओं ने पुलिस को ही घेर लिया. देखते ही देखते बाजार में मौजूद अन्य लोग भी वहां जमा होने लगे. कुछ देर की बहस के बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 FEB।।चंपाई सरकार का बजट पेश,कई वादे-इरादे।।बाबूलाल ने बजट को बताया विकास विरोधी।।दुमका में फिर प्रेमी का पेट्रोल कांड।। बिहारः दबंग को थाने से छुड़ा ले गए परिजन।।राहुल ने केंद्र सरकार को बताया ‘शत्रु’।।विपक्ष मान चुका है हार-मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

घायल पुलिस कर्मी अस्पताल में एडमिट

बताया जाता है कि लोगों ने लाठी, सैंडल और अन्य चीजों से पुलिस जवानों पर हमला किया. लोगों ने पुलिस को खदेड़कर भगा दिया. पुलिस वहां से किसी तरह जान बचाकर जलडेगा पहुंची. जलडेगा अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है. बताया गया कि जलडेगा थाना प्रभारी शशि शेखर और एसआई महेश को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- वोटबैंक">https://lagatar.in/mamata-is-protecting-sandeshkhalis-main-accused-shahjahan-for-vote-bank-politics-bjp/">वोटबैंक

की राजनीति के लिए ममता संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां को बचा रही है : भाजपा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही