Search

 
 
 

सीनियर अफसर के आदेश के बाद भी हजारीबाग में धड़ल्ले से चल रहा अवैध लॉटरी का कारोबार

 
Hazaribagh :  सीनियर अफसर के आदेश के बाद भी हजारीबाग में धड़ल्ले से अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित हो रहा है. कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कदमा में भाड़े पर एक घर लिया गया है, जहां लॉटरी का टिकट छापा जाता है. यहीं से लॉटरी के टिकट की बिक्री भी होती है. इसके अलावा सुबह होटल, चाय और पान की दुकानों में भी अवैध लॉटरी के एजेंट छिपते-छिपाते लॉटरी के टिकट बेचते हैं. खबर है कि अवैध लॉटरी का कारोबार एक बड़ा कोयला माफिया द्वारा संचालित किया जा रहा है. [caption id="attachment_830496" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-3-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लॉटरी की टिकट और कंप्यूटर[/caption]

लालच देकर गरीबों की गाढ़ी कमायी को लूटा जा रहा

बता दें कि झारखंड सरकार ने लॉटरी खेल पर पाबंदी लगा रखी है. बावजूद इसके शहरी क्षेत्र में अवैध लॉटरी की बिक्री जोर-शोर से की जा रही है.  यहां स्थानीय स्तर के लॉटरी के अलावा पश्चिम बंगाल, नागालैंड समेत अन्य प्रदेशों के लॉटरी की बिक्री भी धड़ल्ले से की जा रही है. रातों-रात अमीर बनने का ख्वाब देखने वाले युवा व मजदूर वर्ग इसमें फंसते जा रहे हैं. गरीबों को लाखों-करोड़ों रुपये के इनाम का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमायी को लूटा जा रहा है. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही