Search

 
 
 

कोडरमा में नहीं थम रहा अवैध लॉटरी का खेल, अमीर बनने की चाहत में कंगाल बन रहे लोग

 
Koderma: कोडरमा के झुमरीतिलैया में हर दिन 1 करोड़ की लॉटरी के टिकट की बिक्री हो रही है. यानि हर महीने लगभग 30 करोड़ का टिकट बेचा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट बेचने का जो खेल चल रहा है, उसमे पुलिस की भूमिका पर लोग सवाल उठा रहे हैं. लॉटरी बेचने वाले लोगों का नेटवर्क झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तक फैला हुआ है. लॉटरी बेचने वाले लोग अपने जेब मे लॉटरी टिकट रखकर गली-गली घूमते हैं और अपना एक अस्थाई जगह बना चुके है. जहां पर लॉटरी टिकट आसानी से उपलब्ध हो जाता है. लॉटरी की वजह से अपनी जीवन भर की कमाई गंवाने वाले एक दैनिक मजदूर ने कहा कि लॉटरी का व्यवसाय गरीबों की कमर तोड़ रहा है. उनका कहना है कि लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर टिकट की बिक्री की जा रही है.  मजदूर 20 रुपए की सब्जी लेकर घर नहीं जाता, लेकिन अमीर बनने के लिए 50 रुपए की लॉटरी टिकट जरूर खरीदता है. मजदूरों का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों ने इस मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/australia-beat-india-by-9-wickets-to-enter-wtc-final-indias-problems-increased/">ऑस्ट्रेलिया

ने भारत को 9 विकेट से हराकर WTC फाइनल में की एंट्री, भारत की मुश्किलें बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही