Search

 
 
 

छपरा: एसटीएफ ने किया अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा

 
Chhapra: एसटीएफ ने छापेमारी कर अवैध मिनीगन फैक्ट्री का  खुलासा करते हुए कई हथियार बरामद किये. पुलिस ने बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा छपरा गांव में छापेमारी की गई. इसमें अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. वहीं पुलिस ने हथियार बनाने वाले सुजीत शर्मा को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया. इस छापेमारी में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं सरण जिला पुलिस शामिल थी. दोनों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्‌भेदन हुआ. छापेमारी में दरियापुर थाना के नाथा छपरा निवासी स्व. राम श्रृंगार शर्मा के बेटे सुजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया. सुजीत ही मिनीगन फैक्ट्री का संचालक एवं कारीगर बताया जाता है. वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दस देसी पिस्टल का बैरल व अन्य उपकरण बरामद किये. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/sc-bans-bulldozer-action-says-property-cannot-be-demolished-without-following-legal-process/">SC

की बुलडोजर एक्शन पर रोक, कहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बिना संपत्तियां ध्वस्त नहीं कर सकते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही