Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन मामलाः ED जांच के बाद साहिबगंज में मामला दर्ज

Ranchi: ईडी की जांच में अवैध खनन को लेकर हुए खुलासे के बाद साहिबगंज में मामला दर्ज हुआ है. मामला जिला खनन पधाधिकारी विभूति कुमार ने जिरवाबाड़ी थाना में दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा गया है कि बीते पांच अप्रैल को ईडी और जिला प्रशासन के द्वारा जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मारीकुट्टी, डेम्बा, सिमरिया, धुर्वे, चुआ, जोकमारी, लालमाटी, भुरकुंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान अवैध उत्खनन किया हुआ पाया गया,और उसी क्षेत्र पर होल कर बारुद को होल में डाला हुआ भी देखा गया. जिससे साफ प्रतीत होता है कि अभी भी अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इसे पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/initiative-to-promote-folk-dance-started-in-hazaribagh-training-being-given-to-young-people/">हजारीबाग

में लोकनृत्य को बढ़ावा देने की पहल शुरू, नौनिहालों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विष्णु कुमार यादव के द्वारा अवैध खनन किया गया

दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा गया है कि इस क्षेत्र पर पूर्व में विष्णु कुमार यादव के द्वारा अवैध खनन किया गया है. इस स्थल पर किसी प्रकार का कोई खनन पट्टा या अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं है.जिससे यह स्पष्ट है कि यह पूर्ण रूप से अवैध क्षेत्र है. इस कृत से सरकारी राजस्व की चोरी हो रही है एवं राष्ट्रीय सम्पति का क्षरण भी हो रहा है. बताते चलें कि कोई भी व्यक्ति बिना पट्टा या अनुज्ञप्ति धारण किये खनिज का उत्खनन या परिवहन नहीं कर सकता. ऐसा करना खान एवं खनिज विकास एवं विनियम 1957 की धारा 04 (1) एवं `ए` का स्पष्ट उल्लंघन है. अधिनियम के तहत धारा 21 ए एवं 21 (6) के अंतर्गत दण्ड प्रावधानित है और धारा 22 के अंतर्गत कार्रवाई की जाये.

जेल से भी अवैध खनन करा रहा पंकज मिश्रा

जेल में रहकर भी पंकज मिश्रा अवैध पत्थर खनन का काला कारोबार चला रहा है. यह खुलासा तब हुआ, जब पांच अप्रैल को ईडी की टीम साहिबगंज में उन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंची, जिन इलाकों को अवैध खनन क्षेत्र चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. टीम को पहाड़ों पर अवैध खनन के लिए लगाए गए बारूद मिले, जिससे पता चला कि वहां ब्लास्टिंग किए जा रहे हैं. छानबीन में पता चला कि वहां रात में अवैध खनन होता है. जांच एजेंसी ने ड्रोन से वहां की तस्वीरें ली. मौके पर पोकलेन और डंपर जैसे वाहनों के पहियों के ताजा निशान भी मिले हैं. इसे भी पढ़ें-देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-two-criminals-arrested-with-weapons-and-bike-one-absconding/">देवघर:

हथियार व बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

साहिबगंज एसपी को भेजी रिपोर्ट, नई ईसीआईआर दर्ज

निरीक्षण के बाद जांच एजेंसी ने विस्तृत रिपोर्ट साहिबगंज एसपी को भेजी है. इसमें कहा गया है कि मामला गंभीर है. पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने की जरूरत है. ईडी ने कहा है कि एक दिसंबर 2022 को साहिबगंज के सदर थाने में दर्ज केस को ईडी ने टेकओवर किया था. फिर भी जब यहां अवैध खनन नहीं रुका तो सात अप्रैल को नई ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) आरएनजेडओ/7/2023 दर्ज कर जांच शुरू की गई है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही