Search

अवैध खनन मामला : साहिबगंज के बरहेट में तीन ठिकानों पर सीबीआई की रेड

Ranchi : अवैध खनन मामले में साहिबगंज के बरहेट में गुरुवार को सीबीआई की टीम तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम बरहेट, पेटखस्सा और बरहेट हाटपाड़ा में रेड मारी है. सीबीआई की टीम सीएसपी संचालक बबीता देवी और बरहेट गर्ल्स स्कूल रोड स्थित उनके पति दीपक ठाकुर के घरों की तालाशी ले रही है. इसके अलावा पेटखस्सा गांव में मनोज दास के घर दो स्कॉर्पियो में सवार होकर करीब छह सीबीआई कर्मी पहुंचे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/40b04bae-97a3-4d36-9626-43cc8a804c51.jpeg"

alt="" width="1280" height="583" />

जांच में आये तथ्यों को सीबीआई के साथ साझा करेगी ईडी

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन व ईडी के गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रही है. इस जांच में आये तथ्यों को ईडी सीबीआई के साथ साझा करेगी. तीन जनवरी को इस केस में ईडी ने साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, सीएम के सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दर्ज किया केस

नींबू पहाड़ मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद बीते 24 नवंबर से जांच शुरू की है. सीबीआई टीम जांच के लिए अबतक यहां पांच बार पहुंच चुकी है. हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई की टीम पहली बार बीते 24 अगस्त को यहां पहुंची थी. मामले में विजय हांसदा ने 30 जून 2022 को कोर्ट में शिकायत वाद दायर कराया था. दायर परिवाद पत्र पर संबंधित कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी थाना में केस हुआ था. इसी केस को सीबीआई ने टेक ओवर किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp