Ranchi/Sahibganj : साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही है. इसको लेकर सीबीआई की टीम साहेबगंज में कैंप कर रही है. सीबीआई की टीम 30 नवंबर तक साहेबगंज में रहेगी और अवैध खनन की जांच करेगी. गौरतलब है कि इससे पहले चार व पांच नवंबर को सीबीआई ने अवैध पत्थर खनन मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत व उनसे जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में सीबीआई ने करीब 61 लाख नकद के अलावा एक किलोग्राम सोना, 1.25 किलोग्राम सोने-चांदी के जेवरात और 61 कारतूस जब्त किये थे.
अवैध खनन मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम साहेबगंज में कर रही कैंप
Last Updated: Nov 27, 2024 12:00 AM (IST)