Search

 
 
 

अवैध खनन केस: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की बेल पर कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

 
Ranchi : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी और साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की जमानत याचिका पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब कृष्णा की बेल पर अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. कृष्णा साहा की ओर से अधिवक्ता विनीत बोरिस एक्का ने बहस की. बता दें कि ED ने 1000 करोड़ के अवैध खनन से जुड़े केस में साहेबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को 6 जून को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें- मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-11988-crore-supplementary-budget-presented-amid-uproar-in-house-proceedings-adjourned-till-11-am-on-tuesday/">मॉनसून

सत्र : सदन में हंगामा के बीच 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही