Search

 
 
 

अवैध खनन मामला : दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को HC से बेल

 
Ranchi :  साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ से ज्यादा के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. राहुल यादव ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में गुहार लगायी थी. राहुल की बेल पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई हुई. उसकी ओर से अधिवक्ता सब्यासांची ने बहस की. बता दें कि राहुल ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही