Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन मामला :  सुनील यादव को दुमका पुलिस ने रांची ED कोर्ट में किया पेश, जेल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले के आरोपी दाहु यादव के भाई सुनील यादव को रांची PMLA की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सुनील यादव को  दुमका पुलिस ने शुक्रवार (25 अगस्त) की देर शाम गिरफ्तार किया था. बता दें कि इस मामले की जांच ईडी मनी लांन्ड्रिंग के तहत कर रही है. इस मामले में दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ दस महीने पहले वारंट जारी किया गया था. (पढ़ें, खूंटी">https://lagatar.in/khunti-illegal-sand-laden-three-highway-seized-driver-absconding/">खूंटी

: अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त, चालक फरार)

दाहू और सुनील पर हैं कई आरोप

बता दें कि दाहू और सुनील यादव सगे भाई हैं. इनपर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साथ मिलकर अवैध खनन, अवैध परिवहन और साहिबगंज में गंगा नदी पर अवैध तरीके से जहाज परिचालन का आरोप है. इसे भी पढ़ें : Big">https://lagatar.in/big-breaking-dhanbad-in-the-case-of-extortion-mla-dhullu-acquitted-from-the-court/">Big

Breaking: धनबाद : रंगदारी के मामले में विधायक ढुल्लू कोर्ट से बाइज्जत बरी

500 रुपये प्रति ट्रक की दर से वसूली का आरोप

दाहू यादव पर मे0सर्स इंफ्रालिंक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड का स्टीमर गलत तरीके से चलवाने का भी आरोप है. 23 मार्च 2022 को हुई दुर्घटना और अवैध स्टोन चिप्स ढुलाई मामले में ईडी ने इंफ्रालिंक के स्टीमर को जब्त किया था.  जिसे दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव की देखरेख में चलाया जाता था. दोनों भाईयों पर आरोप है कि वे स्टीमर के सहारे स्टोन चिप्स ढोनेवाले ट्रकों से पंकज मिश्रा के लिए 500 रुपये प्रति ट्रक की दर से वसूली करते थे. बच्चू यादव ने ईडी को दिये गये अपने बयान में इस बात को स्वीकार किया था. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/jharkhand-liquor-scam-yogendra-tiwari-reaches-ed-office-interrogation-begins/">शराब

घोटाला : योगेंद्र तिवारी पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही